Punjab Election 2022: कैप्टन के भरोसे BJP! बीजेपी और अमरिंदर सिंह में गठबंधन
ABP News Bureau | 18 Dec 2021 09:56 AM (IST)

कांग्रेस छोड़ चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी बनाई लेकिन कैप्टन को अच्छे से पता था कि सिर्फ टीम बना लेने से मुकाबला नहीं जीता जाता. लिहाजा अब अमरिंदर सिंह ने बीजेपी को साथ मिला लिया है. गठबंधन के भरोसे कैप्टन का कॉन्फिडेंस भी बढ़ गया है और अब वो चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं.