Puducherry में कांग्रेस को नुकसान, BJP बना सकती है सरकार | abp C-Voter Opinion Poll
एबीपी न्यूज़ | 27 Feb 2021 08:57 PM (IST)
पुदुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों के एलान के बाद एबीपी न्यूज़ और सी वोटर ने लोगों का मूड जाना है. एबीपी न्यूज़ और सी वोटर ने राज्य की सभी 30 सीटों पर जनता की नब्ज़ टटोलने की कोशिश की है. ओपिनियन पोल में ये जानने का प्रयास किया गया है कि इस बार पुदुचेरी की जनता किसे प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने के मूड में है.