BJP की हार का पोस्टमार्टम: वो 5 वजह जिनसे झारखंड में BJP को मिली मात
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 10:15 PM (IST)

झारखंड में बीजेपी ने जीत के लिए 65 प्लस का लक्ष्य रखा था. वहां के सीएम 81 की 81 सीट जीतने का दंभ भरते थे. लेकिन आज जब रिजल्ट आये तो सारे दावे धरे के धरे रह गये. बीजेपी के हाथ से एक और राज्य निकल गया. लगातार पांच साल तक झारखंड का मुख्यमंत्री रहकर रिकॉर्ड बनाने वाले रघुवर दास खुद अपनी सीट से हार गये. सवाल ये कि जनता का जनादेश ही बीजेपी के खिलाफ रहा या फिर बीजेपी अपनी जाल में ही फंसकर रह गई.