Delhi Election में 'फोटो' पर शुरू हुई सियासी लड़ाई, क्या है Kapil Bainsla से AAP का संबंध?
ABP News Bureau | 05 Feb 2020 07:12 AM (IST)

विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले दिल्ली में एक फोटो पर सियासी लड़ाई मची है. बीजेपी आप को घेर रही है तो आम आदमी पार्टी बीजेपी से सवाल पूछ रही है. फोटो पर सियासी फाइट की शुरुआत उस तस्वीर से हुई जिसको लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दावा किया कि शाहीन बाग में गोली चलाने का आरोपी कपिल बैंसला और उसके पिता आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं.