Dhanbad में बोले PM Modi- कांग्रेस और उसके साथियों की डिक्शनरी में कभी जनहित नहीं रहा | Watch Full Speech
ABP News Bureau | 12 Dec 2019 02:45 PM (IST)

पीएम मोदी ने आज झारखंड के धनबाद में चुनावी रैली की. रैली में उन्होंने कहा, बीते कुछ हफ्तों से मैंने झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया है, वहां का माहौल जाना है, लोगों से बात की है. मैं राजनीति के अनुभव के आधार पर कहता हूं कि एक बार बिल्कुल स्पष्ट है कि पूरे झारखंड में कमल के फूल को लेकर भाजपा की डबल इंजन सरकार को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है. विरोधियों पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों की डिक्शनरी में कभी जनहित नहीं रहा.