Omicron: क्या बिना चुनावी रैली नहीं हो सकते चुनाव?
ABP News Bureau | 26 Dec 2021 05:40 PM (IST)

देश पर कोरोना का संकट बरकरार है, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने चिंता और बढ़ा दी है, हर दिन ओमिक्रोन के केस बढ़ रहे हैं, आज ओमिक्रोन के केस बढ़कर 422 पर पहुंच गए, एबीपी न्यूज लगातार आपसे अपील कर रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकना है तो कोरोना नियम का पालन करना जरूरी है, पीएम मोदी ने भी देश के लोगों से लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है, कल राष्ट्र के नाम संदेश में बच्चों के लिए वैक्सीन और बुजुर्गों को बूस्टर डोज की शुरुआत की बात भी कही है, देश कोरोना की दो लहर झेल चुका है, सबक साफ है, सावधानी हटी-दुर्घटना घटी, यही वजह है कि एबीपी न्यूज ये मांग कर रहा है कि संक्रमण नहीं फैले इसलिए कोरोना के इस काल में चुनावी रैलियों पर रोक जरूर लगनी चाहिए.