Munger Case: हिंसा रोकते वक्त असामाजिक तत्वों ने फायरिंग की, पुलिस पर फेंका पत्थर
एबीपी न्यूज़ | 28 Oct 2020 05:18 PM (IST)
बिहार के मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प इतनी बढ़ गई कि इस दौरान कई राउंड गोलियां चली जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए. वहीं इस घटना में कोतवाली प्रभारी समेत तीन जवान भी घायल हो गए.