MP Bypolls: क्या Scindia रचने वाले हैं इतिहास?
एबीपी न्यूज़ | 08 Nov 2020 10:03 PM (IST)

बिहार के चुनाव पर पूरे देश की नज़र है तो दिलचस्पी दो दिन बाद आने वाले मध्यप्रदेश के उपचुनावों को लेकर भी कम नहीं. शिवराज के लिए करो या मरो का चुनाव इसे बताया गया. फिलहाल सरकार में तो खतरा नहीं दिख रहा लेकिन राज की बात ये है कि नतीजों के दूरगामी परिणाम मध्य प्रदेश की सियासत में दिखना तय है क्योंकि महाराजा फैक्टर यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया का नया अध्याय इन नतीजों के बाद शुरू होना तय है.