'BJP सांसदों ने Amit Shah की बेइज्जती करा दी' - Manish Sisodia | ABP News Hindi
ABP News Bureau | 29 Jan 2020 04:52 PM (IST)

दिल्ली में चुनाव नजदीक है. राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं. दिल्ली में लड़ाई बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच बताई जा रही है. इस बीच एबीपी न्यूज ने अपने खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में दिल्ली के बड़े नेताओं से बात की है. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एबीपी न्यूज से बातचीत में अमित शाह पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्कूलों की गलत रिपोर्ट देकर बीजेपी सांसदों ने अमित शाह की बेइज्जती करा दी.