दीदी ने लगाई सीटों की 'Double Century' ... क्या 'M' Factor ने कर दिया 'खेला'?
ABP News Bureau | 02 May 2021 09:44 PM (IST)

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए. जैसा पहले से सबकी नजरें पश्चिम बंगाल के चुनाव पर थीं कि वहां कौन जीतेगा कौन हारेगा. तो जनता का फैसला भी उतना ही चौंकाने वाला आया. किसी सर्वे ने, किसी सिसायी पंडित ने ये नहीं कहा कि ममता बनर्जी इस बार पिछली विधानसभा से भी ज्यादा सीटें जीत सकती हैं. लेकिन जीत की हैट्रिक दीदी बेहद शानदार तरीके से लगा रही है.