Mamata Banerjee Exclusive: 'पांचवें चरण के बाद बाकी तीन चरणों के चुनाव एकसाथ कराए जाएं' | WB Polls 2021
ABP News Bureau | 15 Apr 2021 08:29 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी गहमागहमी के बीच आज मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. यह चिंता का विषय है. कई उम्मीदवार भी संक्रमित हुए हैं. गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से बाहर के लोग पश्चिम बंगाल में आ रहे हैं, यह भी एक बड़ी वजह है कि कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना को देखते हुए तीन चरणों के चुनाव एक साथ कराए जाने चाहिए. चुनाव आयोग से एक साथ चुनाव कराने के लिए अपील करती हूं. हिंसा की घटना पर ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी पर यह आरोप लगाना गलत है. आज के समय में किसके हाथ में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है?