मद्रास हाई कोर्ट की चुनाव आयोग को खरी-खरी, पूछा- क्यों न चले अधिकारियों पर हत्या का केस | फटाफट
ABP News Bureau | 26 Apr 2021 05:05 PM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. इस बीच मद्रास हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को फटकार लगाई है. हाई कोर्ट ने कहा है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग के अधिकारी जिम्मेदार हैं. ऐसे में क्यों ना चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ हत्या के आरोपों पर मुकदमा दर्ज किया जाए.