सजा काट रहे Lalu Yadav का Nitish पर हमला जारी, पर्दे के पीछे से कर रहे राजनीति | Bihar Election
एबीपी न्यूज़ | 25 Oct 2020 11:15 PM (IST)
बिहार चुनाव में मुद्दों की बहार है. लेकिन रोजगार का मुद्दा जहां विरोधियों के लिए आस तो वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गले की फांस बन गया है. आरजेडी ने 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया है जिस पर नीतीश ने पलटवार करते हुए कहा कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा. लेकिन नीतीश की सहयोगी बीजेपी ने 19 लाख रोजगार देने की बात कहकर नीतीश कुमार को ही फंसा दिया. देखिए बिहार में रोजगार पर हमारी ये खास रिपोर्ट.