Kejriwal ने ABP न्यूज पर सुनाई 'हनुमान चालीसा'
ABP News Bureau | 04 Feb 2020 01:54 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच है. तीनों पार्टियों की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा सीट जीतकर दिल्ली की सत्ता पर कब्जा जमाया जाए. नेता एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के हनुमान चालीसा पढ़ने पर निशाना साधा है. इस पर राजनीति भी हो रही है, लेकिन केजरीवाल पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा, बल्कि उन्होंने एबीपी न्यूज पर खुद हनुमान चालीसा के श्लोक पढ़े.