लोकपाल पर बोले Kejriwal- केंद्र सरकार नहीं दे रही अनुमति | Delhi Election 2020
ABP News Bureau | 04 Feb 2020 12:09 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच है. तीनों पार्टियों की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा सीट जीतकर दिल्ली की सत्ता पर कब्जा जमाया जाए. नेता एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. कल पीएम मोदी ने लोकपाल को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा था. आज एबीपी न्यूज से बातचीत में केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि हमने 4 साल पहले ही लोकपाल की फाइल भेज दी थी, केंद्र सरकार अनुमति नहीं दे रही.