Kejriwal आज नामांकन से पहले करेंगे रोड शो | Delhi Election 2020
ABP News Bureau | 20 Jan 2020 10:24 AM (IST)

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नामांकन है. दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. नामांकन से पहले केजरीवाल रोड शो भी करेंगे. केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना पर्चा भरेंगे. तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की तरफ से विजेंद्र गुप्ता भी रोहिणी सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसके साथ ही आम आदमी को छोड़ कर कांग्रेस में आईं अलका लांबा चांदनी चौक से अपना पर्चा दाखिल करेंगी.