Parvesh Varma के 'आतंकवादी' बयान की EC में शिकायत करेगी AAP, Kejriwal ने कहा- मुझे बहुत दुख हुआ
ABP News Bureau | 30 Jan 2020 01:32 PM (IST)

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा था, ‘’केजरीवाल अगर जीतकर आये तो मादीपुर की सड़कें शाहीन बाग बन जाएंगी. दिल्ली में केजरीवाल जैसे नटवरलाल और आतंकवादी छुपे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालना है.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘’कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ें या दिल्ली में ‘केजरीवाल जैसे आतंकवादी से.’’ प्रवेश वर्मा के बयान पर केजरीवाल ने कहा, ‘’पिछले पांच सालों में मैंने दिल्ली के हर बच्चे को अपनी तरह का माना है और उनके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की है. क्या यह मुझे आतंकवादी बनाता है? मैंने लोगों के लिए दवा और परीक्षण की व्यवस्था की, क्या कोई आतंकवादी ऐसा करता है?’’