Kejriwal की जीत पर Kapil Sibal बोले- दिल्ली के लोगों ने लखनवी तहजीब में कहा- पहले AAP
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 11:06 AM (IST)

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का फिर से खाता नहीं खुला लेकिन कांग्रेस नेताओं को लगता है इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, वो बीजेपी की हार से ही खुश हैं. इसको लेकर आपस में ही ट्वीटर पर कांग्रेस नेताओं में शब्दों के वार चल रहे हैं. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बीजेपी की हार पर एक ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की तो शशि थरूर ने भी एक ट्वीट कर इस खुशी पर ही निशाना साधा.