Jharkhand Election: 'उम्मीद पर दुनिया टिकी है, मुझे उम्मीद है'- Raghubar Das
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 05:20 PM (IST)

झारखंड चुनाव में हार के बाद सीएम रघुबर दास ने कहा कि 2019 का जनादेश जो जनता ने दिया है उसका स्वागत करता हूं. राज्य के सवा 3 करोड़ लोगों का धन्यवाद. 5 साल पूरी ईमानदारी से काम करने का प्रयास किया. पूरा रुझान आना बाकी है. यदि भाजपा चुनाव हारती है तो ये मेरी हार है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद पर दुनिया टिकी है, मुझे उम्मीद है.