Jharkhand Election Results: पीएम मोदी और सोनिया गांधी के लिए क्यों जरूरी है ये चुनाव? देखिए
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 08:10 AM (IST)

आज झारखंड के लिए सबसे अहम दिन है. आज 81 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आएंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी. इसके बाद जिला मुख्यालयों पर वोटों की काउंटिंग होगी. सभी वोटों की गिनती के बाद ईवीएम का वीवीपैट से मिलान होगा. झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में चुनाव हुए थे. एबीपी आपको सबसे तेज नतीजे दिखाएगा. सभी जिलों में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. इसमें सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी सुबह 7.59 बजे तक डाक विभाग से उन्हें जो भी पोस्टल बैलट मिल जाएंगे, गिनती की जाएगी और इसके बाद नहीं लिए जाएंगे.