Jharkhand Election Results: बागियों ने किया कांग्रेस से संपर्क- सूत्र
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 10:01 AM (IST)

सूत्रों की मानें तो विपक्षी दलों में शामिल हुए कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों ने कांग्रेस से संपर्क किया है. झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक मतदान हुआ था. झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री रघुवर दास हैं. झारखंड राज्य का गठन सन 2000 में हुआ था, और तब से अब तक के इतिहास पर अगर नजर डालें तो 2014 की रघुवर सरकार से पहले किसी भी दल या गठबंधन ने 5 सालों तक अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है.