Jharkhand Election Results: झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की जीत के आसार, देखिए हर एक अपडेट
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 11:58 AM (IST)

रुझानों के मुताबिक, झारखंड से मुख्यमंत्री रघुबरदास दास की विदाई तय है. महागठबंधन से हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. हेमंत सोरेन पहले भी राज्य की गद्दी संभाल चुके हैं. अबतक रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 29 और कांग्रेस गठबंधन 41 सीटों पर आगे है. वहीं जेवीएम चार, आजसू 3 और अन्य 4 पर बढ़त बनाए हुए हैं.