Jharkhand Election Results: रुझानों में BJP से आगे कांग्रेस गठबंधन
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 08:37 AM (IST)

अभी तक के रुझानों के मुताबिक, सत्ताधारी बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. अभी तक कांग्रेस गठबंधन 20 सीटों और बीजेपी मात्र 9 सीटों पर आगे है. जेवीएम दो सीट और आजसू भी एक सीट पर आगे हो गई है. झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक मतदान हुआ था. झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री रघुवर दास हैं. झारखंड राज्य का गठन सन 2000 में हुआ था, और तब से अब तक के इतिहास पर अगर नजर डालें तो 2014 की रघुवर सरकार से पहले किसी भी दल या गठबंधन ने 5 सालों तक अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है.