Jharkhand Election Results: रुझानों की लड़ाई में BJP की वापसी
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 09:09 AM (IST)

शुरुआती रुझानों में अब बीजेपी थोड़ी बढ़त बनाती दिख रही है. बीजेपी अब 30 सीटों पर आगे है. वहीं कांग्रेस गठबंधन 37 सीटों पर आगे है. यानी कांग्रेस गठबंधन अब बहुमत के आंकड़े से पीछे हो गया है. बाकी दलों की बात करें तो जेवीएम तीन और आजसू 3 सीटों पर आगे है. अन्य चार सीटों पर आगे चल रहे हैं.