Jharkhand Election 2019: आज आखिरी चरण की वोटिंग, PM Modi ने की लोगों से वोट करने की अपील
ABP News Bureau | 20 Dec 2019 07:51 AM (IST)

झारखंड में आज 16 विधानसभा सीटों पर पांचवें और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है. आज वोट डाले जाने के बाद सभी सीटों पर नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे. पीएम मोदी ने वोट डालने की अपील की है. झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पांचवें और आखिरी चरण का मतदान है. सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस महोत्सव में शामिल होकर रिकॉर्ड मतदान करें.