Jharkhand Election 2019: 9 बजे तक हुई 13 फीसदी वोटिंग, 17 सीटों के लिए हो रहा है मतदान
ABP News Bureau | 12 Dec 2019 11:12 AM (IST)

झारखंड में आज तीसरे दौर का मतदान है. आज 8 जिलों की 17 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. सुबह नौ बजे तक करीब 13 फीसदी मतदान हो चुका है. इस फेज में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो समेत झारखंड सरकार के कई मंत्रियों की किस्मत दांव पर है.