Left-Congress के 'जीरो' ने कैसे BJP को हरा 'दीदी' को बनाया West Bengal का हीरो | इंडिया चाहता है
ABP News Bureau | 03 May 2021 09:53 PM (IST)

अभी ममता बनर्जी के लिए नई ताजपोशी के दिन हैं. ममता को इतनी शानदार जीत मिलेगी, ऐसा अंदाजा किसी भी सियासी विश्लेषक या सैफोलॉजिस्ट को नहीं था. ममता की इस आंधी में बीजेपी के राइटर्स बिल्डिंग तक पहुंचने के सपने धुल गए तो कांग्रेस और लेफ्ट पूरी तरह धुल गई. एक अदद सीट तक नहीं आयी. फिर भी दोनों पार्टियां खुश दिख रही हैं. कहीं ममता की इस जीत मे लेफ्ट कांग्रेस और फुरफुराशरीफ के गठबंधन की कोई सीक्रेट प्लान तो नहीं थी.