Ground Report: सिवान की जनता का चुनावी मूड | Bihar Election 2020 | बिहार यात्रा
एबीपी न्यूज़ | 31 Oct 2020 09:36 PM (IST)
बिहार यात्रा में बात सिवान की ..यहीं के जीरादेई गांव में भारत के पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म हुआ था. लेकिन अब सिवान को लोग मोहम्मद शहाबुद्दीन के नाम से जानते हैं. सीवान के लोग बाहुबली नेता शहाबुद्दीन को साहेब कहते हैं. एक जमाने में हर दुकान में उनकी फ़ोटो लगी रहती थी. उनसे पूछे बिना तो किसी थाने में मुक़दमा भी नहीं लिखा जाता था. वे जो कहें वही सही. उनका दरबार लगा करता था, जिसमें वे अपना फ़ैसला सुनाते थे. सालों तक सीवान में वही सरकार चलाते रहे. इस वक्त शहाबुद्दीन तिहाड़ जेल में हैं.