विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
Ground Report: इंडिया गेट से दिल्ली विधानसभा चुनाव की पड़ताल | केजरीवाल फैक्टर
ABP News Bureau | 24 Jan 2020 09:13 PM (IST)

दिल्ली चुनाव पड़ताल के लिए आज केजरीवाल फैक्टर की टीम दुनिया की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक इंडिया गेट पहुंची है. बिना इंडिया गेट तो दिल्ली का दर्शन पूरा ही नहीं होता है...वैसे शहीदों के सम्मान में इंडिया गेट ब्रिटिश हुकूमत के जमाने में बना है लेकिन इंडिया गेट का सत्ता से लगाव रहा है जुड़ाव रहा है...26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की परेड में प्रधानमंत्री यहीं इंडिया गेट पर आते हैं शहीदों को श्रद्धांजलि देने...अमर जवान ज्योति भी यहीं है लेकिन इस बार ज्योति चुनाव में किसकी जलेगी हम इसकी पड़ताल करने आए हैं और वो भी उनके ज़रिए जो दिल्ली के नहीं हैं...जो दिल्ली आते हैं बाहर से घूमने...उनके मन की बात क्या है दिल्ली चुनावों को लेकर.