Delhi Elections को लेकर EC की बैठक, जानिए कब तक हो सकते हैं चुनाव
ABP News Bureau | 26 Dec 2019 02:35 PM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बैठक की. इस बैठक में दिल्ली के कई बड़े पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे. चुनाव आयोग ने सभी विभागों से पूरी तैयारी रखने को कहा है. माना जा रहा है कि जनवरी के दूसरे हफ्ते तक चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है, वहीं फरवरी के दूसरे हफ्ते से पहले चुनाव हो सकते हैं.