Election 2024 Result: ओडिशा में 10 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह! | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 06 Jun 2024 01:10 PM (IST)
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद एनडीए और इंडिया गठबंधन में सरकार बनाने की कवायद जारी है. बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे...वहीं, ओडिशा में शपथ ग्रहण समारोह 10 जून को हो सकता है. लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद बीजेपी में सरकार बनाने की कवायद जारी है. इस बीच इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टी भी सरकार बनाने के लिए रास्ता तलाश रही है. विपक्षी पार्टियों की नजर एनडीए में शामिल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू पर है. दोनों ही नेता इस समय दिल्ली में हैं और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की बैठक में शामिल होंगे. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू सभी के दोस्त हैं.