Election 2021: बंगाल, असम सहित 5 राज्यों में वोटिंग शुरू । Ground Report
एबीपी न्यूज़ | 06 Apr 2021 07:33 AM (IST)

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुद्दुचेरी में वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह से ही पोलिंग बूथ्स पर लोगों की काफी संख्या देखी जा रही है. चुनावों के लिए इन राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हर पोलिंग बूथ्स पर सेना के जवान तैनात हैं. कोरोना को देखते हुए कई पोलिंग बूथ्स पर अभी संख्या कम देखी जा रही है.