Delhi MCD Election: हाथ फ्रैक्चर होने के बावजूद वोट डालने पहुंचे ये बुजुर्ग, आप भी जरूर जायें
ABP News Bureau | 04 Dec 2022 09:54 AM (IST)

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी 250 वार्ड के लिए रविवार सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) तथा कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. एमसीडी चुनाव के लिए कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं और इनकी किस्मत का फैसला 7 दिसंबर को होगा. एमसीडी में 15 सालों से काबिज बीजेपी अपनी जीत को बरकार रखने के लिए इस चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी है.