Delhi Elections: तो इन वजहों से Kejriwal ने की दिल्ली पर फतह
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 11:16 AM (IST)
दिल्ली में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' नेता अरविन्द केजरीवाल जनता के बीच लोकप्रिय तो थे ही, लेकिन मुफ्त बिजली और पानी ने उनकी लोकप्रियता का ग्राफ और बढ़ा दिया. इसके बाद केजरीवाल ने दूसरी पार्टीयों के बागी नेताओं को भी साथ मिलाया. इसके अलावा मनीष सिसोदिया, आतिशी, प्रशांत किशोर, संजय सिंह, अमानतुल्लाह खान की टीम ने 'आप' के लिए तीसरी बार सत्ता का रास्ता साफ कर दिया.