Delhi Election Results: आज आएंगे नतीजे, इन तीन चेहरों पर रहेंगी सबकी निगाहें
ABP News Bureau | 11 Feb 2020 06:48 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के नतीजे आज यानि मंगलवार को आएंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गनती शुरू हो जाएगी. चुनाव आयोग के मुताबिक काउंटिंग के लिए 33 पर्यवेक्षक होंगे. स्ट्रांग रूमों की कड़ी निगरानी के लिए भारी संख्या में बल को तैनात किए गए हैं. चुनाव बाद हुए ज्यादातर एग्जिट पोल के आंकड़ें बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप तीसरी बार चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी. वहीं बीजेपी अकेले दम पर सरकार बनाने की बात कर रही है.