Delhi Election Results: नतीजों से पहले क्या है Shaheen Bagh का माहौल? | Ground Report
ABP News Bureau | 11 Feb 2020 08:27 AM (IST)

नतीजों से पहले देखिए क्या Shaheen Bagh के लोग किसकी सरकार बनती देख रहे हैं? शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध प्रदर्शन पूरे चुनाव में बड़ा मुद्दा बना रहा. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के नतीजे आज यानि मंगलवार को आएंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गनती शुरू हो जाएगी. चुनाव बाद हुए ज्यादातर एग्जिट पोल के आंकड़ें बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप तीसरी बार चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी. वहीं बीजेपी अकेले दम पर सरकार बनाने की बात कर रही है. इस बार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे. इसके अलावा बीजेपी ने 67 और कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. दिल्ली चुनाव में कुल 672 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. इसमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार शामिल थीं.