Delhi Election Results: चुनाव आयोग ने दिया चौंकाने वाला आंकड़ा
ABP News Bureau | 11 Feb 2020 09:48 AM (IST)

चुनाव आयोग के मुताबिक,शुरूआती रूझानों में बीजेपी को 48 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 46 फीसदी वोट मिल रहे हैं. कई ऐसी सीट हैं जहां उम्मीदवारों के बीच वोटों का फांसला काफी कम है. चुनाव बाद हुए ज्यादातर एग्जिट पोल के आंकड़ें बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप तीसरी बार चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी. वहीं बीजेपी अकेले दम पर सरकार बनाने की बात कर रही है. इस बार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे. इसके अलावा बीजेपी ने 67 और कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. दिल्ली चुनाव में कुल 672 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. इसमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार शामिल थीं.