Delhi Election Results: वोटों की गिनती शुरू, सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती
ABP News Bureau | 11 Feb 2020 09:17 AM (IST)

दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती हो रही है. कुल 28 हजार 434 पोस्टल बैलेट हैं. चुनाव बाद हुए ज्यादातर एग्जिट पोल के आंकड़ें बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप तीसरी बार चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी. वहीं बीजेपी अकेले दम पर सरकार बनाने की बात कर रही है. इस बार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे. इसके अलावा बीजेपी ने 67 और कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. दिल्ली चुनाव में कुल 672 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. इसमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार शामिल थीं.