Delhi Election Results: जीत के लिए पूजा-अर्चना करने में लगे AAP कार्यकर्ता, नेता भी बजरंगबली के सहारे
ABP News Bureau | 11 Feb 2020 08:51 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए AAP कार्यकर्ता पूजा-अर्चना करने में लगे हैं. वहीं नेता भी बजरंगबली के सहारे जीत की उम्मीद लगाए हुए हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के नतीजे आज यानि मंगलवार को आएंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गनती शुरू हो जाएगी. चुनाव बाद हुए ज्यादातर एग्जिट पोल के आंकड़ें बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप तीसरी बार चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी.