Delhi Election Exit Polls: BJP जीतकर भी दिल्ली हार गई, 'AAP' की सरकार तय!
ABP News Bureau | 08 Feb 2020 09:49 PM (IST)

दिल्ली चुनाव के लिए आज मतदान खत्म हो गया है. उसके बाद आये एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार तय है. वहीं बीजेपी को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है. कांग्रेस तो कहीं से भी मुकाबले में नजर ही नहीं आ रही है. ABP न्यूज-C वोटर के एग्जिट पोल के फाइनल आंकड़े के मुताबिक आम आदमी पार्टी की सीटों में और इजाफा हो गया है. अब फाइनल आंकड़े के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 51 से 65 सीटें मिल सकती हैं.