Delhi Election: जनकपुरी से AAP उम्मीदवार Rajesh Rishi का जीत का दावा, कहा- पिछला रिकॉर्ड तोड़ेंगे
ABP News Bureau | 24 Jan 2020 06:45 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा की प्रमुख सीटों में से एक जनकपुरी विधान सीट है. वर्तमान में आम आदमी पार्टी के राजेश ऋषि यहां से विधायक हैं, जिनका भाजपा के आशीष सूद से कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. विधायक राजेश ने यहां 2015 के चुनाव में बीजेपी के प्रो. जगदीश मुखी को करीब 25 हजार से ज्यादा मतों से हराया था. आम आदमी पार्टी के आने से पहले जनकपुरी में भाजपा प्रो. जगदीश मुखी 1993 से 2013 तक लगातार विधायक रहें हैं. एक तरह से जनकपुरी को भाजपा का गढ़ माना जा सकता है. अब 2020 के चुनाव में यहां आम आदमी पार्टी फिर से अपना करिश्मा दोहरा सकती है या कोई और बाजी मारेगी यह 11 फरवरी को नतीजों के बाद ही पता चलेगा.