Delhi Election 2020: कौन जीतेगा दिल्ली की 'जंग' ? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | बेस्ट ऑफ विजय फैक्टर
ABP News Bureau | 12 Jan 2020 07:24 PM (IST)

दिल्ली में चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल बिजली, पानी, स्कूल और स्वास्थ्य सेवा के नाम पर दोबारा दिल्ली की जनता का भरोसा जीतना चाहते हैं. वहीं बीजेपी ट्रिपल इंजन के जरिए विकास का वादा कर रही है. केंद्र में मोदी सरकार और एमसीडी के बाद बीजेपी दिल्ली में 21 साल का वनवास खत्म करना की कोशिश में है. बीजेपी के पास जहां प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा है वहीं आम आदमी पार्टी केजरीवाल के काम पर जनता की मुहर लगवाना चाहती है. दोनों पार्टियों से अलग कांग्रेस पूर्व सीएम शीला दीक्षित के कार्यकाल में हुए विकास से केजरीवाल को घेरने की तैयारी में है. पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट है. अस्सी के दशक में जब यहां कचरा डालना शुरु हुआ था तो तय किया गया था कि उंचाई बीस फुट होगी लेकिन अब तो दिल्ली हाई कोर्ट तक ने कह दिया है कि उंचाई कुतुब मीनार को पार कर गयी है. कचरे के या पहाड़ सियासी बेरुखी की पूरी कहानी बयां करता है. ये पहाड़ तीस पैंतीस सालों से सभी दलों के घोषणा पत्र में शामिल रहा है लेकिन इसका कद घटने के बजाए बढ़ता ही गया है. और नतीजा ये हुआ कि इलाके की जमीन की कीमत कम हो गई. दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट में गांव देहात भी है और बवाना जैसा इंडस्टियल एरिया भी. बवाना दिल्ली का सबसे बड़ा ओद्यौगिक क्षेत्र है. छोटी बडी 25 हजार फैक्टरियां हैं. तीन लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है. देखिए विजय विद्रोही के साथ विजय फैक्टर.