Delhi Election 2020 Voting: मतदान शुरू, विदेश मंत्री S Jaishankar ने डाला वोट
ABP News Bureau | 08 Feb 2020 08:40 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. मतदान शाम छह बजे तक होगा. दिल्ली में 13750 मतदान केंद्रों पर 1 करोड़ 47 लाख 86 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2 लाख 32 हजार से अधिक युवा मतदाता पहली बार वोट करेंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी वोट डाला है.