Delhi Election 2020 Voting: Prakash Javadekar ने की वोट डालने की अपील, बोले- ये हमारा कर्तव्य
ABP News Bureau | 08 Feb 2020 11:13 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए केंद्रीय मंत्री और दिल्ली में बीजेपी प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने अपील की है. उन्होंने कहा कि वोट डालना सिर्फ हमारा अधिकार नहीं बल्कि कर्तव्य भी है. बता दें कि दिल्ली में 13750 मतदान केंद्रों पर 1 करोड़ 47 लाख 86 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2 लाख 32 हजार से अधिक युवा मतदाता पहली बार वोट करेंगे.