Delhi Election 2020 Voting: जानिए 11 बजे तक कितना हुआ मतदान ?
ABP News Bureau | 08 Feb 2020 01:21 PM (IST)

दिल्ली में 11 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान हुआ है. सुबह आठ बजे से ही मतदान शुरू है और शाम 6 बजे तक ये चलेगा. बता दें कि दिल्ली में 13750 मतदान केंद्रों पर 1 करोड़ 47 लाख 86 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2 लाख 32 हजार से अधिक युवा मतदाता पहली बार वोट करेंगे.