Delhi Election 2020: BJP-AAP में वीडियो पर मचा बवाल, चुनाव आयोग तक पहुंची बात
ABP News Bureau | 13 Jan 2020 08:27 AM (IST)

दिल्ली में बीजेपी और AAP की लड़ाई मानहानि और हर्जाने तक पहुंच गई है. दिल्ली बीजेपी ने आम आदमी के पार्टी के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है. वीडियो पर बीजेपी ने केजरीवाल पर मानहानि का दावा करते हुए 500 करोड़ हर्जाने की मांग की गई है. साथ ही बीजेपी ने वीडियो को लेकर चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है. मामले पर बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि - आम आदमी पार्टी को अपने थीम सॉन्ग पर मेरी फोटा लगाकर प्रसारित करने का हक किसने दिया. केजरीवाल विधानसभा चुनावों में अपनी हार को लेकर बौखला गए है.