Delhi Election 2020: Amit Shah के घर हुई BJP की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नाम पर हुई चर्चा
ABP News Bureau | 13 Jan 2020 08:30 AM (IST)

दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के घर बीती रात मैराथन बैठक हुई है. सात घंटे चली इस बैठक में चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई. इस बैठक में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर के साथ श्याम जाजू, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी, विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता और अनिल जैन भी मौजूद रहे.