Delhi Election में अबतक के बड़े बयान, देखिए
ABP News Bureau | 05 Feb 2020 10:43 AM (IST)

दिल्ली में नई सरकार चुनने के लिए मतदान में सिर्फ तीन दिन बाकी है...सभी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. केजरीवाल जहां अपने काम पर वोट मांगने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं बीजेपी बार-बार उन्हें राष्ट्रवाद की पिच पर खींचकर लाने की कोशिश कर रही है. विकास के मुद्दों पर शुरू हुए प्रचार में अब सिर्फ शाहीन बाग, गोली, पाकिस्तान, आतंकवाद, सर्जिकल स्ट्राइक की गूंज सुनाई देती है...आपको दिल्ली से तीन बड़े राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व का बयान सुनवाते हैं ताकि दिल्ली में चुनाव की मिजाज का पता चल जाए.