Delhi Election 2020: Kejriwal ने विश्वासनगर में की रैली, 'आतंकवादी' बयान को लेकर BJP पर किया पलटवार
ABP News Bureau | 02 Feb 2020 10:27 PM (IST)

आज दिल्ली के विश्वासनगर में आम आदमी पार्टी के मुखिया और सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनावी रैली की. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार द्वारा किए गए काम गिनाए और बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने बीजेपी के 'आतंकवादी' वाले बयान पर भी पलटवार किया. बता दें कि आज अमित शाह और नीतीश कुमार ने भी दिल्ली में साझा रैली की थी.