Delhi Election 2020: AAP के चुनाव प्रचार के लिए समर्थकों का अनूठा तरीका, देखिए
ABP News Bureau | 24 Jan 2020 06:22 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. एक AAP समर्थक ने चुनाव प्रचार के लिए अपने पूरे शरीर पर अरविंद केजरीवाल और राजेश ऋषि के बैच लगा रखे हैं. एबीपी न्यूज से बातचीत में इस शख्स ने कहा कि मैं 6 साल से AAP से जुड़ा हूं, पहले बीजेपी से जुड़ा था. बीजेपी वालों के जुमले बहुत ज़्यादा होते हैं, जिसमें सच्चाई नहीं है. अमित शाह बोलते हैं केजरीवाल ने क्या किया, क्या उन्हें दिखता नहीं कि केजरीवाल ने क्या किया ? केजरीवाल यहां आयुष्मान योजना क्यों अपनाएंगे, दिल्ली में 15 हज़ार से कम इनकम किसी की नहीं है.